ठेकेदारों के लिए मुसीबत बन रहे हैं पीडब्ल्यूडी के नए-नए नियम-शरद

ठेकेदार कल्याण समिति ने प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर बतायी परेशानी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) लोक निर्माण विभाग द्वारा रोज बनाए जा रहे नये नये नियम ठेकेदारों के लिए मुसीबत बन गए हैं। चाहे वह रॉयल्टी से संबंधित हो या नई कोषागार प्रणाली से भुगतान , या फिर निविदा आमंत्रण के समय दो प्रतिशत की जगह 10 प्रतिशत जमानत धनराशि सब कुछ ठेकेदारों पर जबरिया थोपा जा रहा है। यही नहीं शेड्यूल ऑफ रेट रिवाइज तथा ग्रामीण मार्गो पर ढुलाई में भी ठेकेदारों को दिक्कत आ रही है। इन विसंगतियों को लेकर आदर्श ठेकेदार कल्याण समिति ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर इन समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।

ठेकेदार कल्याण समिति ने कहा है कि विभाग के इस रवैए से ठेकेदारों के सामने विभिन्न प्रकार की मुसीबतें आ रही हैं। जिसमें सड़कों का 5 वर्ष तक अनुरक्षण करने का जो नया नियम लागू हुआ है वह संभव नहीं है। क्योंकि सड़के ओवरलोड और जल जमाव की वजह से जल्दी खराब हो जा रही है ।‌ ऐसे में सड़कों की मोटाई बढ़ाई जाए और अनुरक्षण की अवधि 2 वर्ष तक ही रखी जाए।

समिति ने कहा है कि पहले रॉयल्टी ठेकेदारों के देयक से कटौती की जाती थी। बाद में नया आदेश लागू हुआ की रॉयल्टी परिवहन से ली जायेगी और गलत पाए जाने पर छः गुना कटौती की जायेगी। खनन विभाग के पोर्टल पर केवल नंबर से सत्यापन करने की वजह से कोई भी नंबर डालकर सत्यापन कर ले रहा है। ऐसे में रॉयल्टी पहले की तरह कटौती की जाए।
इसी तरह भुगतान में कोषागार प्रणाली की बजाय पुराने नियम से भुगतान करने, निविदा आमंत्रण में दो प्रतिशत जमानत धनराशि लेने, 6 महीने पर शेड्यूल रेट रिवाइज करने की मांग की है।
ठेकेदारों ने कहा है कि सबका साथ सबका विकास करने के लिए विभाग ठेकेदारों की समस्याओं का निस्तारण करें।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago