मुहम्मदाबाद/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलसवा राजापुर निवासी प्रवीण सिंह पुत्र सुदर्शन सिंह को एवं उनके परिवार के लोगो को मंगलवार की सुबह 8 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें पीड़ित समेत कुल छः लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने तुरंत इलाज के लिए घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित प्रवीण सिंह ने तीन लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर न्याय के गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार प्रवीण सिंह मंगलवार को प्रातः लगभग 8 बजे चार पहिया वाहन से अपने दुकान जहानागंज जाते समय घर के ही कुछ ही दूर पर गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाड़ी रोक कर अपने घर के सामने राड व धारदार हथियार से लैस राजीव सिंह पुत्र बशबहादुर सिंह के ललकराने पर विवेक सिंह, अभिषेक सिंह व अनूप सिंह पुत्रगण निदेश सिंह तीनों लोग राड व उज्जवल सिंह भाला लेकर गाड़ी रोककर पीड़ित को जान मारने की नीयत से हमला कर दिए। जिससे प्रवीण सिंह को काफी गम्भीर चोटें आई और गाड़ी भी तोड़ने लगे। चिल्लाने पर पीड़ित के परिवार के लोगों को जानकारी हुई सुदर्शन सिंह, रवि रंजीत सिंह, इन्दू सिंह, बन्दना सिंह व निशा सिंह सभी दौड़कर पीड़ित को बचाने आए तब उपरोक्त सभी लोगों ने हमारे पूरे परिवार को भी बूरी तरह से मारा-पीटा। जिससे रवि रंजीत सिंह व इन्दू सिंह मौके पर ही बेहोश हो गई और अन्य लोगों को काफी चोटें आई है। विपक्षीगण प्रार्थी व पूरे परिवार को जान से खत्म करना चाहते थे परन्तु किसी तरह प्रार्थी व परिवार का जान बच पाया। पीड़ित ने इसके बाद पुलिस को तहरीर देखकर उक्त लोगों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने एवं न्याय की गुहार लगाई है।
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…