विकास भवन परिसर में वृक्षारोपण किए जाने की बैठक हुई संपन्न

लगाए गए पौधों की देख-रेख करेंगे अधिकारी/कर्मचारी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभाकक्ष में समस्त कार्यालयाध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि समस्त विभाग अपने स्वयं एवं अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से विकास भवन परिसर में अपने माता के नाम से एक-एक वृक्षारोपण करेंगे, तथा उसकी देख-रेख भी स्वयं करेंगे। यदि लगाए गए वृक्षों की मृत्यु होती हैं तो उसके स्थान पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी को पुनः वृक्षारोपण करना होगा तथा समस्त लगाए गए वृक्षों का सत प्रतिशत बचाव किया जाना भी हम सब की जिम्मेदारी होगी।
उन्होंने बताया कि धरती पर वृक्ष न केवल पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि प्रत्येक जीव के लिए प्रदूषण रहित स्वच्छ वातावरण भी उपलब्ध कराते हैं। जहां अधिक वृक्ष होते हैं, वहां प्रकृति आपदाएं कम आती हैं। वृक्ष हमें न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी प्रदान करते हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना चाहिए।
बैठक के दौरान परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नवीन कुमार, ए.आर. कोऑपरेटिव जगदीश प्रसाद वर्मा, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी महेंद्र कुमार रजक, अपर निर्वाचन अधिकारी होरीलाल, अरुण कुमार यादव, प्रशांत राय, संतोष कुमार वर्मा, अभिषेक सिंह सहित हिमांशु सिंह उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

53 minutes ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

4 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

4 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

4 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

5 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

5 hours ago