Categories: Uncategorized

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

शासन द्वारा प्रदत्त समस्त सुविधाए मरीजों को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )रविवार को उपाध्यक्ष (उप मंत्री स्तर) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग चारु चौधरी द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें महिला वार्ड में मरीजों की संख्या कम पाई गई,जिसमें नॉर्मल डिलीवरी की संख्या कम और ऑपरेशन डिलीवरी की संख्या अधिक पाई गई। 100 बेड चिकित्सालय होने के पश्चात भी नॉर्मल डिलीवरी व अन्य सुविधाओं के लिए मरीज की संख्या कम पाई गई जिसके लिए माननीय उपाध्यक्ष द्वारा अत्यधिक और असंतोष व्यक्त किया गया। उपाध्यक्ष ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को शासन द्वारा मरीजों को प्रदत्त समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिला महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के उपरांत उपाध्यक्ष द्वारा वन स्टाफ सेंटर मऊ का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय वन स्टाफ सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन मऊ, जिला प्रोबेशन कार्यालय के स्टाफ उपस्थित थे। जहां पर सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई इसके पश्चात उपाध्यक्ष द्वारा बैठक ली गई जिसमें चिकित्सा विभाग ,बेसिक शिक्षा विभाग, महिला कल्याण विभाग, एवं अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे, जिसमें उपाध्यक्ष ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में चर्चा करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ देने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

शिबू सोरेन की पत्नी और हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन नहीं रहीं, समर्थकों में शोक

फोटो रूपीसोरेन goo रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां…

6 hours ago

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल! 20 अधिकारियों की नई तैनाती, कई जिलों में बदली कमान

फोटो goo लखनऊ। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को…

6 hours ago

बाघ मित्रों को टॉर्च बांटकर बढ़ाया उत्साह, वन्यजीव सुरक्षा में सहयोग की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा क्षेत्र के धर्मापुर रेंज में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा…

6 hours ago

तेज बारिश के बीच एसडीएम ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

नदी-नालों, तालाबों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने के निर्देश, बच्चों की सुरक्षा पर…

6 hours ago

कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज बहराइच (राष्ट्र की…

6 hours ago

जंतर-मंतर कूच पर रोक, FIR से सियासी पारा हाई; चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का बड़ा ऐलान

दिल्ली में सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका पर FIR के बाद जंतर-मंतर कूच, चुनाव आयोग के बाहर…

8 hours ago