Categories: Newsbeat

कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामनगर सेमरा के मजरा मगन गांव में मंगलवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।मगन गांव निवासी होली प्रजापति (55) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विपक्षियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पांच लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।होली प्रजापति के अनुसार, मारपीट के दौरान उन्हें बचाने पहुंचे उनके पुत्र मंगल प्रसाद (30) और परिवार की पूजा देवी पत्नी राजित राम (20) को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में होली प्रजापति के सिर और नाक में चोट आई है। वहीं मंगल प्रसाद के हाथ-पैर तथा पूजा देवी के सिर में चोट लगी है।घटना के बाद पीड़ित पक्ष थाना नवाबगंज पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि होली प्रजापति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिबू सोरेन की पत्नी और हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन नहीं रहीं, समर्थकों में शोक

फोटो रूपीसोरेन goo रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां…

3 minutes ago

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल! 20 अधिकारियों की नई तैनाती, कई जिलों में बदली कमान

फोटो goo लखनऊ। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को…

12 minutes ago

बाघ मित्रों को टॉर्च बांटकर बढ़ाया उत्साह, वन्यजीव सुरक्षा में सहयोग की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा क्षेत्र के धर्मापुर रेंज में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा…

26 minutes ago

तेज बारिश के बीच एसडीएम ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

नदी-नालों, तालाबों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने के निर्देश, बच्चों की सुरक्षा पर…

44 minutes ago

जंतर-मंतर कूच पर रोक, FIR से सियासी पारा हाई; चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का बड़ा ऐलान

दिल्ली में सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका पर FIR के बाद जंतर-मंतर कूच, चुनाव आयोग के बाहर…

2 hours ago

काशी में गूंजेगी आबे की याद, भारत-जापान दोस्ती को मिलेगा नया मुकाम; योगी करेंगे ‘मेमोरियल कॉरिडोर’ का लोकार्पण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। काशी की ऐतिहासिक धरती बुधवार को भारत-जापान की गहरी दोस्ती…

9 hours ago