Categories: Newsbeat

बाघ मित्रों को टॉर्च बांटकर बढ़ाया उत्साह, वन्यजीव सुरक्षा में सहयोग की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा क्षेत्र के धर्मापुर रेंज में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जंगल की निगरानी तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम में वन विभाग का सहयोग कर रहे स्थानीय बाघ मित्रों को टॉर्च वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।धर्मापुर रेंज अधिकारी दीपक मिश्रा की मौजूदगी में बाघ मित्रों को टॉर्च प्रदान की गईं। इस दौरान वन दरोगा अमर सिंह, वन दरोगा दानिश खान सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे। वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ मित्रों से जंगल और आसपास के क्षेत्रों में वन्यजीवों की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने तथा किसी भी वन्यजीव की संदिग्ध गतिविधि या मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की।रेंज अधिकारी दीपक मिश्रा ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम में स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका महत्वपूर्ण है। बाघ मित्रों के सहयोग से वन विभाग को वन्यजीवों की निगरानी करने के साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करने में भी मदद मिल रही है। उन्होंने बाघ मित्रों से जिम्मेदारी के साथ अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने की अपील की।कार्यक्रम में वनरक्षक अरुण कुमार, बाघ मित्र अवधेश, गुड्डी, दिलप्रीत, विनोद कुमार, जल वर्षा, संकुल, जितेंद्र, सिराज, खोझे आदि उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिबू सोरेन की पत्नी और हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन नहीं रहीं, समर्थकों में शोक

फोटो रूपीसोरेन goo रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां…

40 minutes ago

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल! 20 अधिकारियों की नई तैनाती, कई जिलों में बदली कमान

फोटो goo लखनऊ। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को…

48 minutes ago

तेज बारिश के बीच एसडीएम ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

नदी-नालों, तालाबों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने के निर्देश, बच्चों की सुरक्षा पर…

1 hour ago

कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज बहराइच (राष्ट्र की…

1 hour ago

जंतर-मंतर कूच पर रोक, FIR से सियासी पारा हाई; चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का बड़ा ऐलान

दिल्ली में सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका पर FIR के बाद जंतर-मंतर कूच, चुनाव आयोग के बाहर…

3 hours ago

काशी में गूंजेगी आबे की याद, भारत-जापान दोस्ती को मिलेगा नया मुकाम; योगी करेंगे ‘मेमोरियल कॉरिडोर’ का लोकार्पण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। काशी की ऐतिहासिक धरती बुधवार को भारत-जापान की गहरी दोस्ती…

9 hours ago