कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया सम्मानित
फरीदाबाद/ हरियाणा(राष्ट्र की परम्परा)
देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में हरियाणा की चर्चित लेखिका, कवयित्री एवं स्वतंत्र पत्रकार प्रियंका सौरभ को ‘सामाजिक सरोकार पत्रकारिता नारद सम्मान – 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा मानव रचना यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद के सभागार में प्रदान किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन विश्व संवाद केंद्र, हरियाणा द्वारा किया गया, जो पिछले 10 वर्षों से देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर पत्रकारों को सम्मानित करता आ रहा है। इस बार का आयोजन विशेष रूप से 25 मई 2025 को संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विश्व संवाद केंद्र, हरियाणा के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि “देवर्षि नारद भारतीय पत्रकारिता के आदर्श प्रतीक हैं, और आज के समय में भी समाज के लिए प्रतिबद्ध पत्रकारों को सम्मानित करना हमारी परंपरा का हिस्सा है। प्रियंका सौरभ का लेखन सामाजिक सरोकारों को नई दृष्टि देता है।”
सम्मान प्राप्त करने पर प्रियंका सौरभ ने कहा, “यह सम्मान उन अनसुनी आवाज़ों के लिए है जिन्हें मैं अपनी लेखनी के ज़रिये सामने लाने का प्रयास करती रही हूँ। यह मुझे आगे और ज़िम्मेदारी से लिखने के लिए प्रेरित करेगा।”
प्रियंका सौरभ का लेखन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला अधिकार, पर्यावरण, जाति व्यवस्था, लोकतंत्र और हाशिए पर खड़े समाज के मुद्दों को समर्पित रहा है। वे देशभर के प्रमुख समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रूप से प्रकाशित होती रही हैं।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…
बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…
खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…
पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…