Categories: Newsbeat

तेज बारिश के बीच एसडीएम ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

नदी-नालों, तालाबों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने के निर्देश, बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा क्षेत्र में बुधवार को अचानक मौसम बदलने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। आसमान में घने बादल छाए रहने और लगातार बारिश को देखते हुए एसडीएम मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी ने क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी करते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।एसडीएम ने कहा कि तेज बारिश के दौरान लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें। नदी, नालों, तालाबों, जलाशयों और जलभराव वाले स्थानों के आसपास जाने से पूरी तरह परहेज करें। नदी एवं अन्य जलस्रोतों के समीप रहने वाले परिवार मौसम की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतें।उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की। बच्चों को नदी, नालों, तालाबों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रखें तथा उन्हें ऐसे स्थानों पर अकेले न जाने दें।एसडीएम ने तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान पेड़ों, जर्जर भवनों, विद्युत पोल और बिजली के तारों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। खुले स्थानों पर खड़े होने और पेड़ के नीचे आश्रय लेने से बचने को कहा गया। जलभराव वाले रास्तों पर वाहन चलाते समय भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा कि यदि कहीं बिजली का तार टूटकर गिरा दिखाई दे तो उसे छूने का प्रयास न करें और तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें। प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखें और तत्काल स्थानीय प्रशासन, पुलिस अथवा आपदा राहत एवं बचाव तंत्र को सूचना दें। उन्होंने अफवाहों से बचने तथा मौसम और प्रशासन से संबंधित केवल अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करने की भी अपील की।उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। लोग स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिबू सोरेन की पत्नी और हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन नहीं रहीं, समर्थकों में शोक

फोटो रूपीसोरेन goo रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां…

40 minutes ago

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल! 20 अधिकारियों की नई तैनाती, कई जिलों में बदली कमान

फोटो goo लखनऊ। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को…

48 minutes ago

बाघ मित्रों को टॉर्च बांटकर बढ़ाया उत्साह, वन्यजीव सुरक्षा में सहयोग की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा क्षेत्र के धर्मापुर रेंज में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा…

1 hour ago

कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज बहराइच (राष्ट्र की…

1 hour ago

जंतर-मंतर कूच पर रोक, FIR से सियासी पारा हाई; चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का बड़ा ऐलान

दिल्ली में सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका पर FIR के बाद जंतर-मंतर कूच, चुनाव आयोग के बाहर…

3 hours ago

काशी में गूंजेगी आबे की याद, भारत-जापान दोस्ती को मिलेगा नया मुकाम; योगी करेंगे ‘मेमोरियल कॉरिडोर’ का लोकार्पण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। काशी की ऐतिहासिक धरती बुधवार को भारत-जापान की गहरी दोस्ती…

9 hours ago