प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति ‘सतत विकास की ओर’ पुस्तक का करेंगे

6 नवंबर को आश्रम बरहज में आयोजित होगा कार्यक्रम

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति प्रो.जे.पी. पाण्डेय छः नवंबर, रविवार को परमहंस आश्रम बरहज परिसर में पुस्तक “सतत विकास की ओर” का लोकार्पण करेंगे। यह पुस्तक पर्यावरणीय चुनौतियां एवं सतत् विकास पर महाविद्यालय में आयोजित स्वर्ण जयंती वर्ष संगोष्ठी में पढ़े गए शोध पत्रों का संकलन है। बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग के निवर्तमान अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध पर्यावरणविद् आचार्य डॉ.ओम प्रकाश शुक्ल ने यह पुस्तक संपादित की है। स्वरांजली प्रकाशन, गाजियाबाद से प्रकाशित इस पुस्तक के लोकार्पण समारोह के विशिष्ट अतिथि संसदीय क्षेत्र बहराइच के सांसद अक्षयबर लाल गोंड, क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र उर्फ ‘शाका’, ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार की स्वतंत्र निदेशक डॉ. दुर्गेश नंदिनी तिवारी तथा डीएफओ रेणुकूट मनमोहन मिश्र होंगे। अध्यक्षता आश्रम पीठाधीश्वर आंजनेयदास महाराज करेंगे। यह पुस्तक सतत् विकास की अवधारणा, वैश्विक जलवायु परिवर्तन (काॅप 26), पर्यावरण चुनौतियों के विविध पक्ष, पर्यावरण प्रदूषण, विभिन्न धर्मों में पर्यावरण संरक्षण की अवधारणा, हरित राजनीति आदि विषय पर विस्तृत प्रकाश डालती है। यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य परीक्षाओं में भी विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

RAF Fairford के पास बड़ी सुरक्षा कार्रवाई, आतंकी साजिश के शक में 5 गिरफ्तार; 85 घर खाली

अमेरिकी एयरबेस के पास आतंकी साजिश का शक, सेना का बम निरोधक दस्ता पहुंचा; इलाका…

21 minutes ago

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग से AI तक यूपी की छलांग, अब खेती में दिखेगा तकनीक का असर

यूपी में AI-सेमीकंडक्टर हब की नई तैयारी, कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य ग्रेटर नोएडा…

33 minutes ago

ओडिशा में बाढ़ का बड़ा संकट! एक लाख से ज्यादा लोग राहत शिविरों में, CM माझी ने लिया हालात का जायजा

भारी बारिश के बाद बिगड़े हालात, 500 से अधिक राहत शिविर सक्रिय भुवनेश्वर (राष्ट्र की…

40 minutes ago

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

9 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

10 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

12 hours ago