बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथ मे झाड़ू लेकर भारत को स्वच्छ बनाने हेतु निकाली पदयात्रा।
आपको बताते चलें कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव रामकिशोर चौहान के नेतृत्व में शुक्रवार को बरहज के डाक बंगले से हाथों में झाड़ू लेकर पदयात्रा निकाली गयी।
इस दौरान रामकिशोर चौहान ने बताया कि आज के समय में महंगाई व बेरोजगारी तथा भ्र्ष्टाचार ने चारों तरफ हाहाकार मचाया हुआ है,सड़को पर जिस प्रकार से गंदगी फैली हुई है, ठीक उसी प्रकार की गन्दगी आज सरकारी दफ्तरों में देखने को मिल रहा है, अतः आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दोनों तरफ की मैल को समाप्त करने के लिए झाड़ू लेकर पदयात्रा निकाला है। जिसका मुख्य उद्देश्य की बाहर की गंदगी को झाड़ू से एवं लोगों के अंदर बैठे असमानता को अपनी वाणी से समाप्त किया जायेगा।जिससे एक नए भारत का निर्माण किया जाए, इस अवसर पर राम किशोर चौहान, कुमार अमित कुमार, विजय गुप्ता, जमील अहमद, अरविंद उपाध्याय, घनश्याम मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, पवन राजभर, विद्यासागर, दयालु चौहान, शिव बहादुर सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…