विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विश्विद्यालय कटिबद्ध : प्रो. पूनम टंडन

  • अन्तर छात्रावास प्रतियोगिताओं-2025 के विजेताओं का पुरस्कार पा कर के खिले चेहरे

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित अन्तर छात्रावास प्रतियोगिताओं-2025 के विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है।
प्रतियोगिता में सांस्कृतिक, साहित्यिक और खेल प्रतियोगिताएं शामिल थीं। महारानी लक्ष्मीबाई छात्रावास को ओवरआल चैंपियंस का खिताब मिला।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व को उभारने और उनके व्यक्तिगत विकास में मदद करते हैं। उन्होंने छात्रों को उनकी प्रतिभाओं को और आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह में आगत अतिथियों का स्वागत प्रो. शिवकांत सिंह, मुख्य अभिरक्षक एवं धन्यवाद ज्ञापन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे ने एवं सफल संचालन डॉ. गरिमा सिंह ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रो. गोपाल प्रसाद, प्रो. उषा सिंह सहित सभी छात्रावासों के अभिरक्षक, अधीक्षक, छात्रावासी, कर्मचारीवृंद आदि उपस्थित रहे ।

   उल्लेखनीय है अन्तर छात्रावास प्रतियोगिता की शुरुआत कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने पिछले वर्ष रखी थी। जिसमें छात्रावासों में रहने वाले बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था और इस वर्ष भी वही उत्साह देखने को मिला।
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीएम के औचक निरीक्षण से कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप, कई अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर

अभिलेखों के रख-रखाव में मिली लापरवाही पर जताई नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब महराजगंज…

2 minutes ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का 16 दिसंबर तक मौका, चार दिन बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के…

15 minutes ago

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

1 day ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

1 day ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

1 day ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

1 day ago