सत्य अक्सर कड़वा होता है

सत्य बोलना हमेशा लाभप्रद होता है,
सत्य वचन याद नहीं रखना होता है,
सत्य सदा सरल व निष्छल होता है,
हाँ, पर सत्य अक्सर कड़वा होता है।

स्वप्न में दिखी मुलाक़ात नहीं होती है,
प्रेम के दो शब्दों से इश्क़ नहीं होती है,
धरती से मिलन को आसमान रोता है,
ज़माना उसी को बरसात समझता है।

शरीर स्वस्थ हो, पूजा आसान होती है,
मन की स्वस्थता ईश्वर दिखा देती है,
मंदिर तक पहुँचना शरीर का विषय है,
ईश्वर तक पहुँचना मन का विषय है।

जो सकारात्मक सोच से क़र्म करते हैं,
उनकी समस्या का समाधान होता है,
जिनकी सोच नकारात्मक होती है,
समाधान समस्या का समस्या होती है।

यदि शरीर में दर्द का एहसास हो,
तो शरीर में प्राण मौजूद होते हैं,
और जिसके मन में दूसरों का दर्द
महसूस हो तो वह इंसान होते हैं।

कहते हैं कि पतंग की डोर लम्बी हो,
तो यह मत मानिये, पतंग ऊँचे उड़ेगी,
हाँ! उड़ाने की अक़्ल होगी तभी पतंग,
ऊँचे से ऊँचे आसमान पर जा उड़ेगी।

जब धन दौलत अर्जित हो जाती है,
आदित्य दौलत का गर्व स्वाभाविक है,
यही दौलत यदि मेहनत और ईमान से,
अर्जित हो, जीवन सफल हो जाता है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago