लहराए ऊँचा तिरंगा

आजकल उंगलियाँ निभा रही हैं रिश्ते,
पर जुबाँ से निभाने का अवसर कहाँ है,
टच में व्यस्त सब, टच में है कोई नहीं,
नज़दीकियों की दूरियाँ हैं मिटती नहीं।

तीन दिन, पाँच सौ लोगों से मुलाक़ात,
हो चुकी है और बात भी होती रहती है,
टच में स्वर भी हैं और बोलते भी हैं,
लोग अक्षर समझ लेते हैं भुला देते हैं।

धरा के ये पेंड़ और इनके पत्ते इनकी
शाखायें भी तब परेशान हो जाते हैं,
अगर पशु पक्षी इस संसार के हिन्दू,
मुसलमान, सिख, ईसाई हो जाते हैं।

संसार के फल फूल व सूखे मेवे भी,
यह देख कर हैरान परेशान हो जाते हैं,
जब न जाने कब नारियल हिन्दू और
खजूर दुनिया में मुस्लिम हो जाते हैं।

ये गरीब न मस्जिद को जानते हैं न
मन्दिर को और न चर्च को जानते हैं,
जो भूखे पेट, वस्त्र विहीन होते हैं,
वो बस केवल रोटी को पहचानते हैं।

हमारे जैसों का यही अंदाज़ तो इस
दुनिया भर में ज़माने को खलता है,
कि देश के दीपक का प्रकाश भी हवा
के झोंखो के खिलाफ क्यों जलता है।

हम अमन पसंद हैं दोस्तो हमारे इस
शहर को तो दँगा मुक्त ही रहने दो,
लाल और हरे में हमें अब मत बांटो,
लहराता तिरंगा मेरे दिल में बसने दो।

लहराता तिरंगा ऊँचे छत पर उड़ने दो,
लाल रंग ऊर्जा का, हरा हरियाली का,
आदित्य श्वेत रंग शान्ति-अहिंसा का,
व अशोकचक्र प्रतीक न्याय धर्म का।

वंदेमातरम् वंदेमातरम्, सुजलाम,
सुफ़लाम, मलयज, शीतल धारा,
आदित्य लहराए ऊँचा तिरंगा न्यारा,
अमृत उत्सव मना रहा है भारत प्यारा।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

6 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

18 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

22 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

22 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago