पूरी ताकत से कार्य किया तो 2027 में हम सभी सत्ता में होंगे-महेन्द्र राजभर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
अगर आप सभी ने बिना किसी की परवाह किए पार्टी संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाये और पूरी ईमानदारी से लगकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किये तो 2027 के विधानसभा चुनाव में हम सभी सत्ता में होंगे।
उक्त विचार सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने बलिया जनपद के फेफना विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की नीव और उसकी पूंजी होती है, जिसने भी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और अनदेखी किया इतिहास गवाह है कि वह समाप्त हो गया। आप सभी के बीच में हमारे समाज का एक ऐसा ही नेता हम सभी को सपना दिखाकर इकट्ठा किया और सत्ता तक पहुंचते ही, सत्ता में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं को पैर से ठोकर मार दिया। 2022 के विधानसभा चुनाव में 17 सीट मिलने के बावजूद भी उसके आंख पर पट्टी बंध गई और उसे कार्यकर्ता नहीं दिखे, लगभग सभी टिकट उसने पार्टी के बाहरी लोगों को दे दिया और 20 वर्ष से पार्टी का काम करते हुए सदन तक पहुंचाने का सपना संजोए हुए कार्यकर्ताओं को गहरा आघात पहुंचाया।
राजभर ने कहा की सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी में एक-एक कार्यकर्ता का सम्मान है। कार्यकर्ता हमारी पूंजी है इसलिए हमने तय किया है कि चुनाव चाहे छोटा हो अथवा बड़ा परिस्थिति चाहे कोई भी हो यदि हमारा कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहेगा, तो हर कीमत पर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेगा।
राजभर ने इस अवसर पर फेफना विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में गिरिजेश राजभर के नाम की घोषणा किया तथा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी लोग मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करें।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद राजभर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही और संगठन को मजबूत करके ही हम समाज के गरीब कमजोर बेबस लाचार लोगों के हक और हुकुक की लड़ाई लड़ सकते हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि हम सभी मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करें और संगठन का बूथ स्तर तक विस्तार करें। उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से संगठन का कार्य करेगा उसका मूल्यांकन करके प्रदेश की कमेटी उसका उत्साह वर्धन एवं उसे उचित दायित्व प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का है। इसलिए आईए हम सभी मिलकर महाराजा सुहेलदेव के सपनों को साकार करें और समाज के दबे कुछ लोग लोगों के उत्थान के लिए पूरी तन्मयता से लगें।
बैठक की अध्यक्षता और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राम आशीष यादव ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जनार्दन राजभर, विनोद कुमार सिंह, श्रीनिवास यादव, सुदर्शन राजभर, गौतम राजभर, कार्तिक राजभर, शिवबचन राजभर, मनोज राजभर, गौरी शंकर राजभर, छबीला राजभर, मोती राजभर, कुंवर राजभर, धनु राजभर, अरविंद शर्मा, संतोष शर्मा, ताहिर खान, विश्राम राजभर, पल्लू गोंड, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा राजभर, शिव कुमारी राजभर, अतवरिया देवी, मनोरमा देवी, अमित कुमार यादव, बबलू यादव, पारसनाथ, डॉक्टर गौरी शंकर यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

9 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

9 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

9 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

9 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

9 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

13 hours ago