संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल को जिले के व्यापारियों ने समस्याएं सुनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने हाउस टैक्स को लेकर कहा कि 10 प्रतिशत से ज्यादा टैक्स नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं और समाधान की मांग की।
व्यापारियों ने कहा कि हाउस टैक्स में बेतहाशा वृद्धि से वे परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि हाउस टैक्स को 10 प्रतिशत से अधिक नहीं बढ़ाया जाए। इसके अलावा व्यापारियों ने दुकानों पर सर्वे और छापे की कार्रवाई बंद करने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।
इसके पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत प्रदेश महामंत्री बनर्जी लाल अग्रहरि और जिला अध्यक्ष कपीश अग्रहरि के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गुड्डू और अन्य व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
फोटो रूपीसोरेन goo रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां…
फोटो goo लखनऊ। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा क्षेत्र के धर्मापुर रेंज में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा…
नदी-नालों, तालाबों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने के निर्देश, बच्चों की सुरक्षा पर…
पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज बहराइच (राष्ट्र की…
दिल्ली में सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका पर FIR के बाद जंतर-मंतर कूच, चुनाव आयोग के बाहर…