Categories: Uncategorized

अपर जिलाधिकारी ने किया आईसीपी तथा गोशाला का निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार द्वारा तहसील नौतनवा के तहसील परिसर, आईसीपी और गोशाला आदि का निरीक्षण किया गया।
अपर जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर के निरीक्षण के दौरान तहसील में हो रहे कार्यों के निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा फरियादियों के बैठने की उचित व्यवस्था करने के साथ-साथ परिसर में नियमित साफ-सफाई किये जाने का निर्देश दिया गया। उनके द्वारा अर्न्तराष्ट्रीय बार्डर सोनौली का भ्रमण किया गया। वर्तमान समय में सवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने पर्याप्त सतर्क दृष्टि बनाये रखने का निर्देश दिया। साथ ही सोनौली के अंतर्राष्ट्रीय सीमा होने के दृष्टिगत नियमित साफ–सफाई और मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत उनके द्वारा भारत–नेपाल बार्डर पर निर्माणाधीन इन्टीग्रेटेड चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को समय से परियोजना कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के अंत में उनके निर्देश पर सरकारी गोआश्रय स्थलों में चलाए गए स्वच्छता अभियान के दृष्टिगत कोट कम्हरिया स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोशाला में किए गए गए सफाई कार्यों को देखा और गोवंशो के खाने-पीने, साफ-सफाई एवं उनके नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश दिया। उन्होंने उपलब्ध रजिस्टर को अद्यतन रखने के लिए उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया और कहा कि निर्धारित ड्यूटी के अनुसार गोशाला में कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि गोवंश का संरक्षण और संवर्धन मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। इसलिए इसमें किसी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य है।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौतनवां व तहसीलदार नौतनवां उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

शिबू सोरेन की पत्नी और हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन नहीं रहीं, समर्थकों में शोक

फोटो रूपीसोरेन goo रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां…

4 hours ago

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल! 20 अधिकारियों की नई तैनाती, कई जिलों में बदली कमान

फोटो goo लखनऊ। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को…

4 hours ago

बाघ मित्रों को टॉर्च बांटकर बढ़ाया उत्साह, वन्यजीव सुरक्षा में सहयोग की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा क्षेत्र के धर्मापुर रेंज में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा…

4 hours ago

तेज बारिश के बीच एसडीएम ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

नदी-नालों, तालाबों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने के निर्देश, बच्चों की सुरक्षा पर…

4 hours ago

कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज बहराइच (राष्ट्र की…

4 hours ago

जंतर-मंतर कूच पर रोक, FIR से सियासी पारा हाई; चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का बड़ा ऐलान

दिल्ली में सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका पर FIR के बाद जंतर-मंतर कूच, चुनाव आयोग के बाहर…

6 hours ago