उपजिलाधिकारी ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चौपाल लगाकर लोगों को किया जागरूक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसा सुमाली में पंचायत भवन पर एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए चौपाल लगाकर लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि मतदान हर मतदाता का मौलिक अधिकार है मतदान के दिन हर मतदाता अपने अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान अवश्य करें। पहले मतदान फिर जलपान करना है इसी संकल्प के साथ मतदान करने वाले दिन हर मतदाता को मतदान करना है। एसडीएम ने उपस्थित लोगों को यह भी बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है यहां पर मतदाता अपनी इच्छा अनुसार सरकार बनाने में मतदान कर सकता है।
मतदान करने वाला हर मतदाता अपने मतों का प्रयोग करें। अगर कोई दिक्कत हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।मतदान करना सभी मतदाताओं का मौलिक अधिकार है इसलिए मतदान के दिन को पर्व की तरह मनाये और अपना मतदान अवश्य करें। क्योंकि निष्पक्ष मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है। हर मतदाता सूची में शामिल अपने नाम की जांच अपने बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में चेक कर सकता है। इसके अलावा यदि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो वह तहसील पर आकर अपनी समस्याओं से हमें अवगत करा सकता है।
इस दौरान नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, राजस्व टीम, प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव, रोजगार सेवक पंचायत सहायक सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: इतिहास के पन्नों में दर्ज निर्णायक दिन

24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व इतिहास में राजनीतिक, वैज्ञानिक और…

2 minutes ago

उच्च शिक्षण संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों पर मंथन, रोकथाम और एआई की भूमिका पर जोर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “मेन्टल हेल्थ चैलेंजेज एन्ड साइकोलॉजिकल वेल…

4 minutes ago

24 फरवरी से शुरू होगा अनुपूरक पुष्टाहार वितरण अभियान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में जनवरी 2026 के अनुपूरक पुष्टाहार वितरण को लेकर सभी…

16 minutes ago

समालोचना उसका हक़

कविता की रचना जब कोई कविअपनी कल्पना में जाकर करता है,यदि पाठक रचना में गलती…

22 minutes ago

होली महोत्सव 24 फरवरी से 3 मार्च 2026- होलाष्टक से धूलिवंदन तक-चंद्रग्रहण,आस्था, ज्योतिष और व्यवहारिकता के बीच संतुलन

होलाष्टक की मान्यताएं हमें संयम,अनुशासन और आत्मचिंतन का संदेश देती हैं, जबकि होली का रंगोत्सव…

1 hour ago

फर्जी अपहरण की कहानी निकली, मोबाइल पर लड़की को परेशान करने से जुड़ा मामला

सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतीवढ़ निवासी कक्षा आठवीं के…

2 hours ago