संविधान में सर्वे भवन्तु सुखिनः का भाव निहित है- डॉ. महेंद्र सिंह

संविधान दिवस पर जिले भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शासन की मंशानुरूप विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी संस्थाओं में संविधान दिवस अनेक आयोजनों के मध्य सम्पन्न हुआ।
संविधान दिवस पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा थाना समाधान दिवस महुली थाना में उपस्थित समस्त राजस्व कर्मियों, पुलिस कर्मियों और आमजन के साथ शपथ-ग्रहण किया।


इसी क्रम में हीरालाल रामनिवास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसके मुख्यवक्ता डॉ. महेन्द्र कुमार सिंह, अस्सिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय रहे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. महेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि भारत का संविधान भारतीयता की मूल आत्मा का प्रतिनिधित्व करती है। जिसमें सर्वे भवन्तु सुखिनः का भाव निहित है। भारतीय संविधान देशवासियों को जागरूक नागरिक बनाने का प्रयास करती है।
डॉ. सिंह ने डॉ अम्बेडकर की एक पंक्तियों को दोहराते हुए कहा कि किसी देश का संविधान अच्छा या बुरा नहीं होता, अपितु उसको लागू कराने वाले देश के नागरिक अच्छे या बुरे होते हैं।
अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने उपस्थितजनों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शशिकांत राव ने विषय प्रवर्तन करते हुए अतिथियों का स्वागत किया व संचालन डॉ. मनोज भारती एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हेमेंद्र शंकर ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्राध्यापक-प्राध्यापिका एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

28 minutes ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

53 minutes ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

1 hour ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

1 hour ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

1 hour ago