जिओ टैगिंग का कार्य पावरलूम बुनकरों के घर-घर जा कर किया जा रहा है

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को प्रदेश में पावरलूम बुनकरों का जियो टैगिंग का कार्य यू0पी0 इण्डस्ट्रियल कन्सलटेन्ट्स लि0 लखनऊ संस्था, द्वारा अपने सहायको के माध्यम से जनपद के पावरलूम बुनकरों के घर-घर जाकर कराया जा रहा है। इसी क्रम में परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त हथकरधा एवं वस्त्रोद्योग, ने बताया है कि जियों टैगिंग का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के पावरलूमों की वास्तविक संख्या, की जानकारी एवं क्षेत्रीय स्तर पर उनके द्वारा उत्पादित प्रमुख उत्पादों का प्रसार प्रचार तथा सम्बंधित के डाटा का संकलन करना है। जियो टैगिंग का लाभ प्रत्येक पावरलूम बुनकरों को प्रदान करने हेतु बुनकर प्रातः8 बजे से सायं 8 बजे तक हेल्पलाइन नम्बर 18002126844 तथा ई-मेल geotagginghelpline@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते है। परिक्षेत्र के समस्त पावरलूम बनुकर बन्धुओं से अनुरोध है कि वे अपने पावरलूम एवं सहायक उपकरणों की जियो टैगिंग कराकर, प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैै। उक्त जानकारी सहायक आयुक्त उद्योग हथकरधा एवं वस्त्रोद्योग ने दी है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

13 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

17 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago