Categories: Uncategorized

अनजान पक्षी के चूजों का दिखना बना कौतूहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत धर्मसिंहवा बाजार के सेवाइचपार वार्ड के एक घर में अनजान प्रजाति के पक्षी के चूजों के दिखने से लोगों में कौतूहल बना रहा। इन चूजों को किसी ने उल्लू, किसी ने गिद्ध तो किसी ने स्थानीय बोलचाल में डिंगरा या पहाड़ी उल्लू के बच्चे होना बताया। मकान मालिक की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे और उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद जिस घर में बच्चे दिखे उस परिवार को ही देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंप कर चले गए।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत धर्मसिंहवा के सेवाइचपार वार्ड निवासी व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे प्रदुमन यादव के परिवार मकान है। मकान गांव के बाहर होने के कारण वहां पर कोई नहीं रहता है। तीन-चार दिन पहले परिवार के लोगों ने कमरे में चार विशेष प्रजाति के चूजों (पक्षी के बच्चों) को देखा था। जिस पर प्रदुम्न यादव ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फारेस्टर राजू निषाद ने उच्चाधिकारियों से बात की और बताया कि यह डिंगरा (बोलचाल की भाषा) या पहाड़ी उल्लू के बच्चे हैं। जहां हैं वहीं सुरक्षित हैं, क्योंकि इनकी मां रात में जरूर आती होगी। इसलिए प्रदुम्न यादव को ही देखभाल करने के लिए सौंप कर वापस चले गए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

13 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

13 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

13 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago