मेज़ों पर पानी का राज़…!

जनता प्यासी, व्यवस्थाओं पर सवाल और पानी की एक-एक बूंद की कीमत पर सवाल उठाती कविता

गरीब देश की ऊँची कुर्सी, अफसरशाही का अंदाज़,
जनता प्यासी, सूखे हलक, मेज़ों पर पानी का राज़।
कहीं नलों में पानी गायब, कहीं सूखें खेत-खलिहान,
कहीं घड़ों में दरारें पड़तीं, कहीं ‘बोतलों’ का सम्मान।
500 रुपये लीटर की चर्चा, बोतल कीमत आसमान,
इस देश में हर बूँद की कीमत, इतना महँगा जलपान!
चुनावों की बड़ी-बड़ी बैठक, लोकतंत्र का भारी काम,
जनता के विश्वास की खातिर, हर दिन है नया पैगाम।
ना विरोध किसी के जल का, ना किसी सुविधा से बैर,
जनता के धन का हिसाब हो और पारदर्शिता की खैर।
कुर्सी चाहे जितनी ऊँची हो, जनता से ऊँचा कोई नहीं,
सेवा-संकल्प जीवित हो, वहाँ दिखावे की जगह नहीं।
500 लीटर या पाँच बोतल, प्रश्न उठे तो जवाब भी दो,
जनता के विश्वास की खातिर, हर खर्च का हिसाब दो।
लोकतंत्र की ये पुकार है, जनता ही असली सरकार है,
पानी की हर एक बूँद बचाने में, देश का सच्चा संस्कार है!
✍️ लेखक परिचय
संजय एम. तराणेकर
कवि, लेखक एवं समीक्षक
इन्दौर-452011, मध्य प्रदेश

Editor CP pandey

Recent Posts

कैफे-रेस्टोरेंट में हुक्का परोसने पर हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ स्मोकिंग एरिया बनाना काफी नहीं

उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्मोकिंग जोन बनाकर भी नहीं…

35 seconds ago

16 वर्षीय लक्ष्मी की मौत के बाद सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, शव परिवहन व्यवस्था पर सवाल

किशोरी के शव को ‘हल’ पर बांधकर ले जाने की तस्वीर वायरल, व्यवस्था पर उठे…

10 minutes ago

रूस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत; अमूर क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप

अमूर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में 29 सितंबर को…

23 minutes ago

कठुआ में CISF कैंप में जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, चार की मौत से मचा हड़कंप

सांकेतिक कठुआ (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा…

28 minutes ago

पॉक्सो बना वैवाहिक जंग का हथियार तो सुप्रीम कोर्ट ने खींची लक्ष्मण रेखा! न्याय के तराजू पर तीन संवेदनशील मामले

वैवाहिक विवादों में पॉक्सो के संभावित दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश, डोंबिवली पार्षद की…

36 minutes ago

पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान, जनता के साथ बनाएंगी नया राजनीतिक मंच

पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, बोलीं- किसी दल में नहीं जाऊंगी https://twitter.com/divyamittal_IAS/status/2104769086446280938 लखनऊ/देवरिया…

57 minutes ago