बीस वर्षों से मान्यता की आड़ में टीन शेड में संचालित हो रहा विद्यालय

आज तक स्कूल की तरफ नहीं पड़ी शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नजर

सिसवा ब्लाक के ग्राम पंचायत जगरनाथपुर उर्फ जौहर का मामला

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सिसवां ब्लाक के ग्राम पंचायत जगरनाथ पुर उर्फ जौहर में आज लगभग बीस वर्षों से मुख्य सड़क पर स्थित श्रीमती आशा देवी शिशु सदन स्कूल संचालित होता चला आ रहा है जो केवल टीन शेड में संचालित हो रहा है और इसकी मान्यता भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया है। सरकार की मंशा है कि कोई भी स्कूल संचालित करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही स्कूल संचालित किया जा सकता है तो फिर यह स्कूल कैसे बीस वर्षों से संचालित हो रहा है।
ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिली-भगत से ही संचालित होना संभव है। प्राप्त समाचार के अनुसार बिसवां ब्लाक में ग्राम पंचायत जगरनाथ पुर उर्फ जौहर में आज लगभग बीस वर्षों से मुख्य सड़क पर स्थित श्रीमती आशा देवी शिशु सदन स्कूल संचालित होता चला आ रहा है जो केवल टीन शेड में वर्ष 2004 से संचालित हो रहा है।बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा कक्षा एक से पांच तक मान्यता प्राप्त स्कूलों में से एक है जो शुरू से ही केवल टीन शेड में संचालित हो रहा है।इस स्कूल में कुल 56 बच्चे पंजीकृत हैं जिसमें कक्षा एक में 34 छात्र छात्राएं, कक्षा दो में 06 छात्र छात्राएं ,कक्षा तीन में 05 छात्र छात्राएं, कक्षा चार में 05 छात्र छात्राएं ,कक्षा पांच में 06 छात्र छात्राओं का नाम अंकित किया गया है।इस स्कूल में कुल तीन अध्यापक कार्यरत है जिसमें प्रधानाध्यापक के रूप में रामस्वरूप चौधरी एम ए और दो बीएससी तथा विरु और ममता अध्यापक के रूप में कार्यरत थे। विद्यालय के प्रबन्धक राधेश्याम यादव है जो
विभागीय अधिकारियों की मेहरबानियों पर वर्ष 2004 से विद्यालय टीनशैड में संचालित करते चले आ रहे हैं।
इस संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी सिसवा वंशीधर सिंह ने कहा कि विद्यालय का जांच करके उनके विरुद्ध कार्यवाही किया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

16 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

18 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 days ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

2 days ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

2 days ago