पद्म विभूषण रामभद्राचार्य द्वारा गंगोत्री उत्तर भारतीय भवन का भूमि पूजन संपन्न

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। पद्म विभूषण रामभद्राचार्य महाराज ने मंगलवार को मीरारोड में श्रीगंगोत्री उत्तर भारतीय भवन का भूमिपूजन किया । गौरतलब हो कि उत्तर भारतीय समाज के वर्षों की प्रतीक्षा और उम्मीदों का फल मंगलवार को साकार हुआ, जब श्रीगंगोत्री उत्तर भारतीय भवन के भूमिपूजन का आयोजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर धर्म चक्रवर्ती पद्मविभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के करकमलों से भूमिपूजन की विधि संपन्न हुई। स्वामी के आशीर्वाद और आध्यात्मिक मार्गदर्शन से इस भवन का निर्माण कार्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विधायक गीता जैन एवं भरत जैन भी पूजा में सम्मिलित हुए। श्री राम कथा का भव्य आयोजन पद्म विभूषण पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामनंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के सानिध्य में बुधवार १८ सितंबर से राम कथा शुरू हो गई है, जो की २४ सितंबर को समाप्त होगी। मीरा रोड ( पूर्व) के सालासर सेंट्रल पार्क एस. के. स्टोन डोम में शाम 4 बजे से 7 बजे तक रामकथा हो रही है। इस दौरान रामकथा सुनने वालों की भारी भीड़ हो रही है।२५ सितंबर को महाप्रसाद का आयोजन सुबह १० बजे से दोपहर १.३० बजे तक किया गया है। नारी सशक्तिकरण फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस समारोह में मुंबई, थाने, नवी मुंबई और पालघर से बड़ी संख्या में राम भक्तों का आवागमन हो रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

17 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

18 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 days ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

2 days ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

2 days ago