सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है: जयनाथ कुशवाहा

सरकार ने जो वादा किया है वो गारंटी के साथ पूरा भी कर रही है: दादा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l विधानसभा सलेमपुर के जमसड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ को उन लोगों तक पहुंचाना है, जो पीछे रह गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। उन्होंने समस्त योजनाओं का जिक्र किया जिसमें स्वच्छ भारत मिशन कि सुविधाएं, आवश्यक वित्त पोषण सुविधाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेय जल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्य योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम आवास योजना ग्रामीण, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जल जीवन मिशन सहित अटल पेंशन आदि योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को जोड़ते हुए लाभान्वित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के सहसंयोजक बलबीर सिंह दादा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण यात्रा है। हमारी कोशिश यह होनी चाहिए कि हर नागरिक तक हमारी योजनाओं की जानकारी पहुंचे और लोगों को बताए कि जो सरकार ने वादा किया है वो गारंटी के साथ पूरा किया और करेगी।
कार्यक्रम का संचालन बृजेश धर दूबे ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अजय दूबे वत्स,देवेन्द्र सिंह राजू,भूपेन्द्र, घनश्याम कुशवाहा,सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

18 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

18 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago