रानीपुर से कुकुरभुकवा-रामपुर अरना तक जर्ज़र सड़क ,ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।सड़क जर्जर होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती हैं जिससे दुर्घटना का दंश झेलना पड़ रहा हैं ।
रानीपुर से कुकुरभुकवा-रामपुर अरना को जोड़ने वाली करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क की हालत अत्यंत दयनीय हो चुकी है। जगह-जगह सड़क उखड़ चुकी है और गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी ग्राम प्रधान मो जाफर,विकाश,विनय,रमेश,पंकज,विष्णु,राधेश्याम व उस्मान ने बताया कि यह सड़क गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ती है, लेकिन लंबे समय से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जहां कीचड़ और जलभराव के कारण राह चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को रोजाना जोखिम उठाकर इस जर्जर मार्ग से गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है ताकि दैनिक जीवन में हो रही कठिनाइयों से उन्हें राहत मिल सके।
तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति ने सम्बन्धित विभाग पत्र लिखकर सड़क सही कराया जाएगा ।

rkpnews@desk

Recent Posts

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

3 minutes ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

11 minutes ago

विश्व होम्योपैथी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, डॉ सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड…

18 minutes ago

बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…

23 minutes ago

मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात…

28 minutes ago

11 अप्रैल को महराजगंज-नौतनवां में दो बड़ी जन गोष्ठियां, सह सरकार्यवाह करेंगे संबोधन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 11 अप्रैल…

39 minutes ago