महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनता की परेशानियां दिन– प्रतिदिन बढ़ रही हैं, लेकिन जिम्मेंदार महकमे की सुस्ती हालात को और भी विकराल बना रही है। इलाके में बुनियादी सुविधाओं से लेकर दैनिक जरूरतों तक, हर मोर्चे पर समस्या मुंह बाए खड़ी है—लेकिन न तो अफसरों की बैठकों में इसकी गूंज सुनाई देती है, और न ही फील्ड में सक्रियता नजर आ रही है।जमीनी हालात इतने बदतर कि लोग खुलेआम सवाल पूछ रहे हैं—आखिर प्रशासन कब जागेगा?
बरसों से लंबित सड़क मरम्मत, खराब पड़े हैंडपंप, बिजली कटौती, बाजारों में अवैध वसूली और जनसुविधाओं की कमी ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। शिकायतों का अंबार तो हर दफ्तर में जमा है, लेकिन समाधान की रफ्तार कछुए से भी धीमी लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे मुद्दे भी अफसरों की लापरवाही से बड़ी समस्या का रूप ले रहे हैं। हालात बिगड़ने पर कार्रवाई का ढोल पीटा जाता है, लेकिन नतीजा वहीं का वहीं—जनता दुःखी और तंत्र लापरवाह।स्थानीय लोग अब साफ कह रहे हैं—अगर प्रशासन समय रहते जागा नहीं, तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ेंगे। चारों ओर यही सवाल तैर रहा है— जनता यूं ही परेशान होती रहेगी और जिम्मेदार यूं ही सोते रहेंगे?
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…