विश्वविद्यालय शिक्षक बनने के लिए स्नातक 75℅ अंक की अनिवार्यता वापस लिया जाय- संजयदीप कुशवाहा

अध्यक्ष विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली को लिखा पत्र

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) संजयदीप कुशवाहा
प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय समानता दल उत्तर प्रदेश ने अध्यक्ष विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली को पत्र लिखा और कहा कि समाचार पत्रों से ज्ञात हुआ है कि विश्वविद्यालय शिक्षक बनने के लिए यूजीसी द्वारा कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। जिसमें विश्वविद्यालय शिक्षक के लिए स्नातक में 75% अंक की अनिवार्यता रखी गई है, जो पूरी तरीके से अव्यावहारिक और तर्कहीन है, पूर्व में सिर्फ स्नातक पास होने का प्रावधान था इस अव्यवहारिक प्रावधान से शिक्षा माफियाओं को लूट की खुली छूट मिल जाएगी और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्र विश्वविद्यालय शिक्षक बनने से वंचित हो जाएंगे इसका प्रभाव देश के 90 फ़ीसदी छात्रों पर पड़ेगा ऐसे कानून दलित पिछड़े आदिवासी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विश्वविद्यालय शिक्षक बनने से वंचित कर देगा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा एमटेक छात्रों को विश्वविद्यालय शिक्षक बनने के लिए नेट और पीएचडी से छूट देना एकेडमिक शिक्षा को महत्वहीन बनाना है, तथा आर्थिक रूप से संपन्न परिवार के छात्रों को विश्वविद्यालय शिक्षक बनने के लिए खुली छूट देना है क्योंकि एम टेक महंगी शिक्षा होती होती है। यूजीसी द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक बनने के लिए नियमों में किया गया बदलाव स्नातक में 75% अंक अनिवार्य करना तथा एमटेक किए हुए छात्रों को नेट और पीएचडी से छूट देना बताता है कि सरकार आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को विश्वविद्यालय शिक्षक बनने से सीधे-सीधे रोक रही है यूजीसी के इन नियमों का प्रभाव सीधे-सीधे दलित पिछड़े आदिवासी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों पर पड़ेगा ।
राष्ट्रीय समानता दल की यह मांग है कि विश्वविद्यालय शिक्षक बनने के लिए स्नातक में 75% अंक की अनिवार्यता वापस ली जाए तथा एमटेक किए हुए छात्रों को भी नेट और पीएचडी अनिवार्य किया जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

संजा – मिट्टी की खुशबू का पर्व

हाँ, कच्ची दीवारों पर जब, संजा मुस्कुराती थी,मिट्टी-गोबर-फूलों से बेटियाँ दुनिया सजाती थीं।नन्ही-सी उँगलियों में…

4 minutes ago

आजमगढ़ में पत्नी-पंडितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बेटे की भी मौत

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पत्नी और दो पंडितों की गोली मारकर हत्या करने…

10 minutes ago

ड्यूटी से अचानक गायब हुए डॉक्टर, शौचालय में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

एम्स जोधपुर में पीजी रेजिडेंट डॉक्टर की मौत, शौचालय में मिला शव; पुलिस को आत्महत्या…

12 minutes ago

आज अमेरिका पहुंचेंगे शी जिनपिंग, ट्रंप के साथ होगी अहम बैठक

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23 सितंबर यानी आज अमेरिका के दौरे पर पहुंचेंगे। यह…

17 minutes ago

कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं तनाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…

2 hours ago

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

9 hours ago