भगवद्गीता की प्रासंगिकता

मेरी रचना, मेरी कविता

——X——

जाड़ा, गर्मी और बरसात का असर,
जग के हर इन्सान के ऊपर पड़ता है,
इंसान परिस्थितियों का दास ही है,
उन पर निर्भरता तो स्वाभाविक है।

काव्य कल्पना कदाचित सत्य और
वास्तविकता पर आधारित होती है,
सरल स्वभाव का मानव कविता को
न समझ सके यह भी स्वाभाविक है।

श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में गीतोपदेश,
सहृदय अर्जुन को इसलिये दिये थे,
शतकोटि बार अध्ययन करोगे फिर
भी गीता का ज्ञान न समझ सकोगे।

गीता जीवन के यथार्थ का साक्षात्कार
कर अब भी जीने की कला सिखाती है
जितनी पहले थी, गीता के उपदेशों
की उससे भी अधिक आज ज़रूरत है।

भगवद्गीता एक ऐसा अनुपम ग्रंथ है,
जिसका हर एक श्लोक एक मंत्र है,
एक शब्द भी सदुपदेश रिक्त नहीं है,
इसके अनेक अनुवाद विश्व धरोहर हैं।

भगवद्गीता योगेश्वर श्रीकृष्ण वाणी है,
इसके श्लोकों में ज्ञानरूपी प्रकाश है,
जिनके प्रस्फुटित हो जाने मात्र से ही
अज्ञान का अंधकार नष्ट हो जाता है।

आदित्य गीता द्वापर में महाभारत में,
किंकर्तव्यविमूढ़ पार्थ को समझाने के
हेतु श्रीकृष्ण के द्वारा कही गई थी,
उसके उपदेश प्रासंगिक आज भी है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

1 hour ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

1 hour ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

1 hour ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

2 hours ago