बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा / RKP NEWS)
दो तीन दिनों से सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही हैं 24 घंटे में दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि से कहीं कटान की समस्या बढ़ गयी है सरयू नदी खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। और लगभग 24 घण्टे में डेढ़ मीटर जल स्तर में वृद्धि का अनुमान है।
थाना घाट सरयू तट पर बने मीटर गेज के अनुसार गुरुवार को सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से ऊपर 66.85 मीटर पर बह रही है। जो खतरे के निशान से 35सेंटीमीटर ऊपर है। वही कपरवार में राप्ती नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को सरयू नदी पक्के घाटों से काफी दूर बह रही थी। गुरुवार को पक्के घाटों की सीढ़ियों के ऊपर तक पहुंच गई है। दोनों नदियों का जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने व बाढ़ के खतरे से तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। जबकि प्रशासन ने बाढ़ को लेकर सतर्कता बनाये हुए है

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.