सरकार के चाल को जनता भली-भाती जान चुकी है-जजलाल राय

भाजपा का चुना हुआ सांसद आज तक भदोही का एक भी विकास का काम नहीं और ना ही किसी के दुख दर्द में शामिल हुआ-जिला महासचिव

भदोही(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस कमेटी भदोही के जिला महासचिव जजलाल राय ने कहा कि 78 भदोही लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का पुरी तरह से जनता सुफडां साफ कर देगी और यहां पर इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी ललितेश त्रिपाठी को सर आंखों पर बैठकर व सांसद बनाकर जीताकर दिल्ली भेजने का काम करेगी।
श्री राय ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी छल छद्रम करके तरह-तरह के प्रत्याशी उतार रही है इनके कथनी और करनी से भदोही की जनता वाकिफ हो चुकी है। चाहे जो भी झूठे वादे कर ले, लालच दे ले, तरह-तरह के हाथकडा अपना ले, फिर भी भदोही संसदीय क्षेत्र की जनता ईट का जवाब पत्थर से देगी।
कहां की इस बार इंडिया गठबंधन पूरी चौकसी के साथ मैदान में है और भाजपा के हर हथकंडे पर अपनी कड़ी नजर बनाए रखी है ताकि उनका कोई भी खेल सफल न हो सके।
श्री राय ने कहा कि यही भारतीय जनता पार्टी है जो पहले इसी भदोही संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी दिया था। जिसका आज तक चेहरा नहीं जनता नहीं देख पाया। आज फिर वहीं भारतीय जनता पार्टी खेल – खेल कर भदोही संसदीय क्षेत्र की जनता की आखं में धूल झोंक कर पुनः ऐसे प्रत्याशी को उतारा है। जिसका भदोही संसदीय क्षेत्र से कोई लेना-देना नहीं है। जनता को दोबारा अब ठग नहीं पायेंगे।
श्री राय ने कहा कि इंडिया गठबंधन का जो प्रत्याशी है उनके पूरे परिवार का लगाव भदोही संसदीय क्षेत्र की जनता से पहले से बना हुआ है। जिसे जनता भली-भाती जान व पहचान रही है इस बार हर जाति वर्ग के लोग मिलकर पूरे दमखम के साथ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेश त्रिपाठी को जीतने का काम करेगी।
श्री राय ने कहां की भाजपा का चुना हुआ सांसद आज तक भदोही का एक भी विकास का काम नहीं किया है और ना ही किसी के दुख दर्द में शामिल हुआ है। सिर्फ अपना झोली भरने का काम और अपना विकास किया है।
जिसका नतीजा इस बार भाजपा को भुगतना पड़ेगा।।

rkpnews@desk

Recent Posts

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

4 minutes ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

10 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

14 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

14 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

14 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

14 hours ago