सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, उत्तर प्रदेश दानिश आजाद अंसारी ने प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 10 लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान किया। उन्होंने श्रम विभाग की नया सवेरा योजना के अंतर्गत संचालित बाल श्रमिक विद्या योजना के 05 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से, कुल 100 लाभार्थियों (बच्चों) को रुपए 13 लाख 88 हजार धनराशि स्वीकृत का प्रमाण-पत्र वितरित किया,धनराशि खातों में सीधे हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन योजना के 05 लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृत प्रमाण-पत्र तथा 12 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण/ट्राइसाइकिल भी वितरित किया। राज्यमंत्री ने खादी ग्राम उद्योग बोर्ड द्वारा संचालित नि:शुल्क पॉप कॉर्न मेकिंग मशीन वितरण योजना के अंतर्गत लाभार्थी श्री विजय कुमार को पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन प्रदान किया। उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग विकास एवं सतत स्वरोजगार प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत 05 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने गौरी भईया स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को टेबलेट तथा आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। राज्यमंत्री ने नवचयनित 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति-पत्र तथा सीएम युवा उद्यमी योजना के 26 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत-पत्र/डमी चेक प्रदान किया उन्होंने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में नामांकित छात्रों को स्वीकृत-पत्र तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 11 लाभार्थियों को लोहार ट्रेड का टूलकिट प्रदान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत 05 लाभार्थी बच्चों को स्वीकृत प्रमाण-पत्र तथा स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत 05 लाभार्थी बच्चों को स्वीकृत प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

Karan Pandey

Recent Posts

होर्मुज पर ईरान की नई चाल, अमेरिका के सामने खड़ा किया ‘वर्जित क्षेत्र’; दुनिया की तेल सप्लाई पर खतरा

वॉशिंगटन/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच…

11 minutes ago

PG बिल्डिंग हादसे ने खोली पोल, MCD का बड़ा फैसला—अवैध 4+ मंजिला इमारतों पर तत्काल कार्रवाई

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 4 मंजिल से ज्यादा…

25 minutes ago

दर्द से राहत ही नहीं, बेहतर जीवन की राह: देवरिया में 300 मरीजों का फिजियोथैरेपी शिविर

विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर सेवा की मिसाल, पकौली कुटी में उमड़े मरीज देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।…

42 minutes ago

बालिकाओं की सुरक्षा से बुजुर्गों के सम्मान तक, देवरिया में पुलिस का व्यापक मॉर्निंग अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने और पुलिस-जन संवाद को मजबूत…

1 hour ago

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

13 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

13 hours ago