सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिला-अनुभा सिंह

लार (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लार ब्लाक सभागार में विकास उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में सरकार द्वारा पिछले 8 वर्षों में किए गए कार्यों को तीन मुख्य स्तंभों – सेवा, सुशासन और सुरक्षा के तहत प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम मे ब्लाक प्रमुख लार अनुभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते 8 वर्षों में गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन’ नीति के तहत जनता को बेहतर प्रशासन और योजनाओं का सीधा लाभ मिला है।
उन्होंने कहा,”प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। सरकार की प्राथमिकता जनता की सेवा और सुरक्षा है। भाजपा नेता अमित कुमार सिंह बबलू ने कहा कि सभी विभाग पूरी ईमानदारी से सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है और जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।
खण्ड विकास अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि विकास योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू किया जा रहा है।
उक्त अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह,
संचालन गोविन्द मिश्र,शिक्षक नेता निर्भय नारायण सिंह,एडीओ पंचायत सुनील कुमार, हरेंद्र मौर्या,संदीप यादव,अशोक कुमार, शिशिर राय आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

मंदिरों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए ‘सनातन बोर्ड’ गठन की मांग

, समाजसेवियों ने उठाई आवाज जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी सनी कपाही, टीम "मे आई…

18 hours ago

बीबीएयू में 14 जुलाई से शुरू होगी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया, 27 पाठ्यक्रमों की 1528 सीटों पर होगा प्रवेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

22 hours ago

डीएम ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, तीन दिन में समितियों तक खाद पहुंचाने के निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार…

22 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों ने हासिल किया ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के सात शोधार्थियों ने…

22 hours ago

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सौंपा 5 बिन्दुओं पर मांग पत्

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)जनपद बस्ती के विधानसभा क्षेत्र हर्रैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर…

22 hours ago

नवीन आयकर अधिनियम-2025 की जानकारी देने को जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, 15 से 31 जुलाई तक लगेगा शिकायत निवारण शिविर

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) आयकर विभाग, बलिया द्वारा वित्त मंत्रालय की'प्रारम्भ-2026' पहल के अंतर्गत शुक्रवार…

22 hours ago