राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद द्वारा पीडब्ल्यूडी डाक बंगला, मऊ में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं की विभिन्न समस्याएं सुनी गईं और प्राप्त मामलों पर आवश्यक कार्यवाही की गई। कुल 10 मामले प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण एवं पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए संबंधित थानों को निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में जिला प्रशासन द्वारा चयनित ग्राम पंचायत कासिमपुर में जन चौपाल कार्यक्रम एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें गीता बिंद ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

जनसभा को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्राम पंचायत कासिमपुर के बीएलओ से मिलकर एसआईआर अभियान की समीक्षा भी की गई।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी, महिला कल्याण विभाग की टीम, ग्राम प्रधान, आशा सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

48 minutes ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

1 hour ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

2 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

2 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago