पेंशनर्स की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें संबंधित अधिकारीगण: डीएम

कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश तथा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
पेंशनर्स दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर पेंशनरों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष सुभाष यादव एवं पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पेंशनर्स की सुविधा हेतु बैठने के लिए कक्ष/कमरा उपलब्ध कराए जाने पर जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित पेंशनर्स का चिकित्सा टीम द्वारा शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा योग टीम द्वारा स्वस्थ रहने के लिए उपयोगी योग क्रियाओं की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने जनपद के पेंशनर्स को वरीयता क्रम में सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने सहित विभिन्न मांगों के समाधान की दिशा में कार्यवाही का आश्वासन दिया। बैठक में पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया, जिस पर नियमानुसार विचार कर कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पेंशनर्स को पुष्पमाला पहनाकर एवं अंग-वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी रामानुज कनौजिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, प्रधानाचार्या पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सबीहा मुमताज, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी, पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सम्मानित पेंशनर्स उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

1 hour ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

2 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

3 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

3 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago