मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देने से नाराज तहसीलदार ने आवेदक को दोषी ठहराया

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बांसगांव तहसील के सोमही गांव के निवासी दुर्गेश मिश्र द्वारा काफी दिनों से अपनी समस्या को लेकर परेशान होकर मंडल आयुक्त को प्रार्थना पत्र देने से, नाराज तहसीलदार बांसगांव द्वारा प्रार्थी की समस्या का समाधान न कर के उसे ही दोषी ठहराते हुए गलत जांच आख्या प्रस्तुत करके अपने से वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि बांसगांव तहसील के सोमही गांव निवासी दुर्गेश मिश्र ने काफी दिनों से वरिष्ठ अधिकारियों सहित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर अपने दरवाजे पर स्थित पुश्तैनी जमीन जिसके आराजी संख्या 120 में हो रहे अवैध अति क्रमण के संदर्भ में शिकायत की जा रही थी। जिस पर तहसीलदार बांसगांव द्वारा उक्त नंबर का सीमांकन न करवा कर कुछ लोगों के कहने पर कुछ ग्राम वासियों का पोखरी पर अवैध अतिक्रमण बताया गया तथा मामले की गोलमोल आख्या प्रस्तुत करके समस्या को निस्तारित कर दिया गया। जब की प्रार्थी की समस्या जो कि त्यों बनी रही। प्रार्थी ने परेशान होकर विगत 18 दिसंबर 2023 को मंडल आयुक्त गोरखपुर को इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया की सुमही गांव की पोखरी संख्या 203 रकबा 0.684 हेक्टर को सीमांकित कराए तथा प्रार्थी के पस्त मकान की जमीन जो चार दिवारी से घिरी है, उसे तोड़कर के ग्राम सभा से जो नाली बनाई गई है उसके बाबत जांचों परांत कार्रवाई हो। लेकिन तहसीलदार बांसगांव द्वारा न मौके पर प्रार्थी की उपस्थिति में उपरोक्त पोखरी का सीमांकन कराया गया बल्कि प्रार्थी के विरुद्ध ही यह कहते हुए 67 की कार्रवाई कर दिया गया, कि प्रार्थी ने क्यों कमिश्नर साहब को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी दुर्गेश मिश्र ने बताया कि प्रार्थी का पैतृक मकान पोखरी संख्या 203 रकबा 0.684 हेक्टर के बगल में है जो गिरकर पस्त हो गया है जिसे प्रार्थी ने चार दिवारी बनाकर खड़ा करके घेरा है उसे तोड़कर के ग्राम सभा द्वारा प्रार्थी की अनुपस्थिति में नाली बना दिया गया है। ऐसी सूरत में प्रार्थी की उपस्थिति में पोखरी संख्या 203 को सीमांकित कराया जाए तथा उपरोक्त प्रकरण में उपजिला अधिकारी बांसगांव से रिपोर्ट तलब करके प्रार्थी को न्याय दिलाया जाए। अन्यथा लोगों का शासन प्रशासन सहित कानून से विश्वास उठ जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दौसा में स्लीपर बस-ट्रेलर की टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

दौसा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक…

10 hours ago

LPG Price Cut: 5 किलो ‘छोटू’ गैस सिलेंडर हुआ ₹13 सस्ता, जानें आपके शहर में नया रेट

महंगाई के बीच LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। तेल विपणन कंपनियों ने…

10 hours ago

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में की जवाबी एयरस्ट्राइक, ISKP ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

काबुल/इस्लामाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में कथित एयरस्ट्राइक किए जाने के बाद दोनों…

10 hours ago

गीता की दृष्टि में सात्त्विक विवेक: कर्तव्य, धर्म और मोक्ष का मार्ग

दिलीप कुमार अग्रवाल विवेक को बुद्धि, ज्ञान, प्रज्ञा, सूझबूझ अथवा समझदारी भी कहा जाता है।…

23 hours ago

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, हर नागरिक एक पौधे का ले संकल्प : हरित सारथी नवनीत मिश्र

लखनऊ/संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश वन एवं वन्यजीव विभाग के हरित सारथी…

23 hours ago

डीडीयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों के चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के विभिन्न पाठ्यक्रमों के…

23 hours ago