सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यन्तानन्द संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इन दिनों प्रशासनिक विवाद गहराता जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम प्रसाद ने सोमवार को तहसीलदार से मिलकर विद्यालय के प्रबंधक विपिन गुप्ता के खिलाफ शिकायत की। प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया कि प्रबंधक द्वारा उन्हें बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। श्री राम प्रसाद ने बताया कि प्रबंधक के पिताजी के खिलाफ उच्च न्यायालय में स्टे आदेश है और विद्यालय में उनका अनुमोदन भी फर्जी है। इसके बावजूद प्रबंधक द्वारा उन पर दबाव बनाकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश की गई। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया, तो उनसे पैसों की मांग की गई। पैसे न देने पर उन्हें पहले सस्पेंड कर दिया गया और 60 दिन बीत जाने के बाद भी विभागीय अनुमोदन नहीं मिला। प्रधानाचार्य का कहना है कि नियमों की अनदेखी कर उन्हें दूसरी बार फिर निलंबित किया गया और अंत में बिना वैधानिक प्रक्रिया के उन्हें टर्मिनेट भी कर दिया गया। हालांकि विभाग की अभिलेखीय जानकारी के अनुसार वे आज भी विद्यालय के प्रधानाचार्य माने जाते हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रबंधक ही सभी षड्यंत्रों का केंद्र हैं और विद्यालय में हो रही अनियमितताओं के पीछे उनका ही हाथ है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की है।
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय में हो सकता है फेरबदल 1857 की क्रांति और प्लासी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल की व्यवस्थाओं पर…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर विकासखंड में जनसुनवाई व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए…
हेलीपैड पर डीएम व एसपी ने किया स्वागत चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपीपुर निवासी…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं को बेहतर…