तीन जनपदों को जोड़ने वाले पीपा पुल को सितंबर तक के लिए हटाया

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) मऊ ,बलिया और गाज़ीपुर तीन जनपदों को एक दूसरे सीमावर्ती जनपदों में आवागमन का मार्ग प्रशस्त करने वाले ठैंचा के पीपा पुल को सितंबर तक के लिए हटा दिया गया है।
उल्लेखनीय है की जनपद के रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित ठैचा ग्राम पंचायत के तमसा नदी पर पीपा पुल पिछले 2 साल से कार्य कर रहा है। जिसे बरसात के दिनों में ठेकेदार द्वारा हटा लिया जाता है। जिसकी वजह से तीन जनपदों का एक दूसरे जनपदों में आवागमन प्रभावित हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी रतनपुरा विकासखंड के कोन्हिया गांव की है, जो नदी के उसे पार पड़ता है, पीपा पुल हटा दिए जाने से उसे गांव के लोगों को नाव से इन दिनों नदी पार करना पड़ रहा है। तो वही जनपद ग़ाज़ीपुर के कासिमाबाद विकासखंड के पाली ग्राम पंचायत के लोगों का रतनपुरा मऊ की तरफ आवागमन करना मुश्किल हो जाता है। ठैचा ग्राम पंचायत से आधा किलोमीटर की दूरी पर बलिया जनपद की सीमा प्रारंभ हो जाती है, जो इस पीपा पुल से काफी लाभान्वित होते हैं। इस पीपा पुल को अक्टूबर माह में लगाया जाएगा। तब तक के लिए लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

15 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago