Categories: Uncategorized

शिक्षिका से पुलिस को पूछना चाहिए कि वो किस पार्टी की समर्थक है, घर के कितने लोग शाखा जाते हैं- शाहनवाज़ आलम

मुज़फ्फरनगर की घटना आर एस एस के दुष्प्रचार का परिणाम

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि, मुज़फ्फरनगर के खुब्बापुर गाँव के स्कूल में एक मुस्लिम छात्र की शिक्षिका द्वारा सांप्रदायिक नफ़रत से दूसरे समुदाय के छात्रों से पिटवाने के मामले को, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने शर्मनाक बताते हुए शिक्षिका की बर्खास्तगी की मांग की है। उन्होंने इसे आरएसएस भाजपा के वैचारिक दुष्प्रभाव का परिणाम बताया है।
कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में शाहनवाज़ आलम ने कहा कि शिक्षिका तृप्ता त्यागी और पिछले दिनों ट्रेन में मुस्लिमों की हत्या करने वाला आरपीएफ जवान चेतन कुमार
मोदी और योगी युग की उपलब्धि हैं। जिस तरह ट्रेन में हत्या करने वाला मोदी और योगी से प्रभावित था अगर इस शिक्षिका से भी पूछताछ हो तो यह ज़रूर बताएगी कि वो मोदी और योगी से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि इसकी भी जाँच होनी चाहिए कि उसके परिवार में कितने लोग संघ की शाखा में जाते हैं, किस पार्टी को वोट करते हैं और कौन से न्यूज़ चैनल देखते हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस और मोदी-योगी ने देश की संस्थाओं को ही नहीं खोखला किया है उन्होंने भारतीय सभ्यता को भी संकट में डाल दिया है। इसलिए भाजपा को सत्ता से हटाना अपनी महान सभ्यता को बचाने के लिए भी ज़रूरी है।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि देश को सोचना चाहिए कि आख़िर जिस देश में नेहरू, गाँधी और शास्त्री जैसी शख्सियतों से प्रभावित होकर लोग सामाजिक सद्भावना के लिए अपना पूरा जीवन लगा देते थे, उस देश में मोदी-योगी और आरएसएस के प्रभाव में लोग हिंसक और हत्यारे क्यों बन रहे हैं? उन्होंने कहा कि विशेष तौर से बहुसंख्यक वर्ग को आरएसएस की विचारधारा से अपने को बचाना चाहिए।

Editor CP pandey

Recent Posts

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

1 hour ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

11 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

11 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

11 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

11 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

11 hours ago