बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।माह के चौथे शनिवार पर जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ।इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविंद सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा थाना रेहरा बाजार एवं थाना सादुल्लाह नगर में पहुंचकर आम जनमानस की शिकायतों को सुना गया एवं शिकायतों के के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।। जिलाधिकारी द्वारा जमीनी विवाद से जुड़े कई मामलों में मौके पर ही वादी एवं प्रतिवादी में समझौता करते हुए निस्तारण कराया गया।
उन्होंने कहा कि लेखपाल एवं कानूनगो को अपने क्षेत्र के जमीनी विवाद से जुड़े मामलों की पूर्णतया जानकारी हो तथा चकरोट,भूमि विवाद, पैमाइश आदि से जुड़े विवादों का राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण कराया जाए।
जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी द्वारा कानूनगो नईम अहमद, कृष्ण कुमार मिश्रा एवं लेखपाल बेचन राम शास्त्री के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही किए जाने का निर्देश संबंधित को दिए गए। उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों की जानकारी लेखपाल एवं कानूनगो को पूर्णतया हो, ग्राम स्तर पर छोटे-छोटे जमीनी विवादों के निस्तारण में तेजी लाएं, इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली या लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान संबंधित थानों के थानाध्यक्ष व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…
बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…
सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…
सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…
नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…