सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मनबढों ने पक्के घर पर जबरन कब्जा किया मौके पर पहुंच पुलिस बल ने मनबढों को खदेड़ा दो को न्यायालय भेजा। सादुल्लाह नगर थाना के मददौ घाट में सादुल्लाह नगर-मनकापुर मार्ग किनारे सकीला बानो पत्नी हुसैन अली निवासी ग्राम कुरुथुआ खानपुर थाना सादुल्लाह नगर का पक्का मकान है। सकीला बानो ने बताया कि बुधवार अपराह्न लगभग चार बजे सोमई निवासी भैंसाही थाना सादुल्लाह नगर 15-16 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मेरे घर के सामने टिन शेड रखकर कब्जा कर लिया घटना की सूचना पर जब शकीला बानो अपने घर पहुंच कर कब्जे का विरोध किया तो सोमई व अन्य 15-16 लोगों ने भद्दी भद्दी गाली देकर लात घूसे थप्पड से मारने लगे किसी जान बचाकर वहां से भाग कर घर पर जबरन कब्जे की सूचना सादुल्लाह नगर थाने में दी पुलिस ने पहुंचकर जबरन कब्जा कर रहे मनबढों को खदेड़ा। घटना के संबंध में पीड़ित सकीला ने सादुल्लाह नगर थाने में तहरीर दी है।प्रभारी निरीक्षक सादुल्लानगर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला राजस्व से संबंधित है राजस्व टीम जांच कर रही है।
यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…
बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…
भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…
मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…
डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…