Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगुजरात की जनता ने अपना मत देकर आप को बनाया राष्ट्रीय पार्टी-रामकिशोर...

गुजरात की जनता ने अपना मत देकर आप को बनाया राष्ट्रीय पार्टी-रामकिशोर चौहान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कैम्प कार्यालय आश्रम रोड बरहज में प्रांतीय सचिव रामकिशोर चौहान ने मीडिया से वार्ता कर कहा कि, गुजरात के विधानसभा चुनाव में वहाँ की जनता ने 14 प्रतिशत वोट देकर आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाकर देश की जनता को यह संदेश दिया है कि, आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में दिखाई दे रही है। चौहान ने आगे बताया कि, 26 नवम्बर 2012 की पार्टी मात्र 10 वर्षों में जनता की दिलो में राज कर रही है। गुजरात के चुनाव में पार्टी के 5 विधायक और 50 से अधिक सीटो पर उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे हैं। पार्टी का जब इतिहास लिखा जायेगा उसमें गुजरात राज्य के मतदाताओं का नाम स्वर्ण अक्षरो में लिखा जाएगा, क्योंकि गुजरात की जनता ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments