पत्रकारो के हित के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा-प्रदीप कुमार चौरसिया

प्रशासन द्वारा पत्रकारो का उत्पीड़न बर्दास्त नही किया जाएगा- एन. डी. देहाती

भागलपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय ब्लाक सभागार मे रविवार को पत्रकार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक बरहज तहसील अध्यक्ष प्रदीप मौर्या की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एन. डी. देहाती ने कहा कि सलेमपुर के पत्रकार गंगेश पांडेय को स्थानीय प्रशासन द्वारा फर्जी मुकदमे मे फसाया जा रहा है, संगठन इसका विरोध करते हुए पत्रकार गंगेश पांडेय के साथ खडा है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं. विनय मिश्र ने कहा कि संगठन समर्पण से चलता है। राधाकाँत पांडेय ने कहा कि संगठन को गतिशील बनाने के लिए प्रयत्नशील होना पडेगा। जिलाध्यक्ष सुंदरम मिश्रा ने कहा कि जल्द ही सभी तहसीलो में संगठन का विस्तार हो जाएगा। बरहज और सलेमपुर मे संगठन विस्तार हो चुका है। पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओ को लेकर संगठन मुखर होकर आवाज उठाऐगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी पत्रकार साथियो को स्वस्थ पत्रकारिता करते हुए समाज मे व्याप्त कुरीतियों एवं त्वरित घटनाओ पर ध्यान केन्द्रीत करके आम जनमानस की आवाज बनना चाहिए। संगठन सदैव ही पत्रकारो के हित के लिए लडाई लडता रहेगा।
बैठक में मनोज कुमार मद्धेशिया, अविनीत शर्मा, अरूण कुमार मिश्र, भगवान उपाध्याय, बसंत मिश्र, सुभाषचंद्र मिश्र, रजनीश दूबे, प्रवीण गुप्ता (तहसील अध्यक्ष सलेमपुर ), शशांक भूषण मिश्र, आदि शामिल रहे।
सभा के अंत में देवरिया के पत्रकार राबी शुक्ला के सुपुत्र पार्थ शुक्ला के निधन पर संगठन के सदस्यों ने मौन रह कर शोक व्यक्त की।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

6 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

6 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

6 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

6 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

10 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

10 hours ago