नहीं रहे पार्थ शुक्ला, पत्रकार को पुत्र शोक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के वरिष्ठ पत्रकार रावी शुक्ला के द्वितीय पुत्र पार्थ शुक्ला का लखनऊ स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। युवा पार्थ शुक्ला का निधन उनके परिवार और शहर के लिए एक गहरी संवेदना का कारण बन गया है।
दुखद समाचार की सूचना पर शहर में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थ शुक्ला की असमय मौत से शुक्ला परिवार शोक में डूबा हुआ है। खबर मिलते ही पत्रकार और स्थानीय लोग रावी शुक्ला के राघव नगर स्थित आवास पहुंच कर स्व. पार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को ढाढस बंधा रहे हैं।
ज्ञात हो कि गत दिनों स्व. पार्थ शुक्ला अपने सहित साथियों की गोरखपुर के असुरन चौक पर पिछले सप्ताह एक दुर्घटना में घायल हो गए थे। इस सड़क दुर्घटना में पार्थ शुक्ला के अलावा एक महिला और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को तत्काल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। जहां देवरिया के युवा व्यवसायी आमिर लारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। अन्य घायलों की स्थिति भी गंभीर थी। जिसके बाद पार्थ शुक्ला और महाराजगंज की महिला को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया। जहां गंभीर हालत में इलाज जारी था।
मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ में इलाज के दौरान महाराजगंज की महिला का दो दिन पहले मृत्यु हो गई थी। पार्थ शुक्ला का निधन भी उनके परिजनों के लिए एक बड़ा सदमा है। इस हादसे ने जिले के पत्रकार समुदाय को गहरे शोक में डाल दिया है।
रावी शुक्ला के परिवार ने इस अप्रत्याशित घटना के बाद गहरे दुख और शोक को महसूस किया है। जिले के पत्रकारों ने भी पार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

5 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

5 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

5 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

5 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

8 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

8 hours ago