विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्‍य है 130 करोड़ देशवसियों को आगे बढ़ाना-अंजना सिंह

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के हरैया विकासखंड मऊकुत्तुपुर पंचायत भवन पर वैन द्वारा विकसित भारत योजना बताई गई।
विकसित भारत संकल्‍प यात्रा पर भाजपा नेता अंजना सिंह ने कहा कि भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया और उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार के विगत साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा 130 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा है।
ग्राम प्रधान नीतू राय ने कहा कि आज विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश भर में प्रारंभ हुई है। भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया और उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। यह यात्रा गांव-गांव होते हुए हमारे पंचायत भवन पर पहुंची है, जिनका स्वागत किया गया है।
मोदी सरकार के विगत साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। इस दौरान 11 करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए, 3.50 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए गए, लगभग 22 करोड़ घरों को नल से स्वच्छ जल हेतु जल जीवन मिशन योजना चलाई गई।
राणा प्रताप सिंह सहायक विकास अधिकारी हरैया ने बताया कि गरीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा काम शुरू,
मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में 9 करोड़ किसानों के खाते में 6000 रुपये प्रतिवर्ष डाले जा रहे हैं ताकि किसान बीज, खाद के लिए आत्मनिर्भर हो सके। 47 करोड़ गरीबों के जनधन के खाते खुलवाए गए जिन खातों में सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सहयोग राशियां डी.बी.टी. (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से बिना भ्रष्टाचार के इन तक पहुंचाई गई।
आजमगढ़ जनपद के विकसित भारत संकल्प यात्रा हरैया विकासखंड के ग्राम पंचायत मऊकुत्तुपुर पंचायत भवन पर सरकार की सभी योजनाओं का जानकारी उपलब्ध कराई गई।वैन द्वारा सभी जानकारी दी गई।विभाग के सभी कर्मचारी लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।
आवास प्रमाण पत्र , किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड का वितरण वीडियो पंचायत राणा प्रताप सिंह ग्राम प्रधान नीतू राय द्वारा किया गया।
प्रमाण पत्र वितरण में एडियो पंचायत राणा प्रताप सिंह, सचिव कैलाश सोनकर ,सीडीपीओ ज्ञानती देवी हरैया ,अंजना सिंह रवि राय भाजपा नेता ,ओम प्रकाश कृषि विभाग ,डॉक्टर रामाश्रय सिंह पशुपालन ,डॉक्टर संजय सिंह स्वास्थ्य विभाग, रामेश्वर लेखपाल ,आईसीडीएस ज्ञानती देवी आदि उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ और प्रमाण पत्र रामलाल, ओमकार, रंभा ,श्यामधारी, सकलदेव ,पीएम सम्मन निधि योजना का लाभ व प्रमाण पत्र राजकुमार, निरंकार ,सिद्धकांत, अर्जुन, पुष्पेंद्र ,आयुष्मान कार्ड का वितरण इस्रावती चंद्रिका धर्मेंद्र आदि को दिया गया।
इसी तरह से विकसित भारत संकल्प यात्रा हरैया विकासखंड के चंदापार ग्राम पंचायत के हनुमान मंदिर पर कैंप लगाकर वैन द्वारा योजनाओं के बारे में बताया गया। भाजपा नेता अंजना सिंह और रवि राय ने योजनाओं पर प्रकाश डाला ।लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। ग्राम प्रधान हरिराम पासवान वह संबंधित कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

20 minutes ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

28 minutes ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

44 minutes ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

51 minutes ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

52 minutes ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

1 hour ago