विकास खंड मिठौरा में एडिप परीक्षण शिविर आयोजित

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाने हेतु जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और एलिम्को द्वारा एडिप परीक्षण शिविर का आयोजन विकास खंड मिठौरा में किया गया।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि आज लगभग 250 से अधिक दिव्यांग परीक्षण हेतु आए जिनमें 215 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया। इन लोगों को एलिम्को द्वारा सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग वितरित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले दिव्यांग की सहायता हेतु पीआरडी जवान और स्काउट व गाइड के वालंटियरों को लगाया था। सभी के लिए शिविर में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी ब्लॉक द्वारा सुनिश्चित किया गया था। सभी लाभार्थियों का परीक्षण दिव्यांग बोर्ड के चिकित्सकों डॉ विकास कुमार एवं डॉ मनीष निगम द्वारा किया गया और निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले लाभार्थियों का यूडीआइडी कार्ड बनवाया गया। इसके उपरांत उनके जरूरत के अनुसार अंगों एवं सहायक उपकरणों से लाभान्वित करने हेतु उन्हे चिन्हित किया गया।
जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी ने बीडीओ मिठौरा व उनकी टीम को सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने और दिव्यांग बोर्ड को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
एडिप शिविर में बीडीओ मिठौरा सुधीर कुमार, एडीओ समाज कल्याण शफी आलम, दिलीप गुप्ता सहित एलिम्को की टीम मौजूद रहीं।

rkpshomnath

Recent Posts

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

4 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

4 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

5 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

5 hours ago