आम जनता तक योजनाएं पहुंचाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य -रविन्दर कुशवाहा

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)लार विकास खण्ड के मेहरौना में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान एलईडी टीबी के माध्यम से योजनाओं को विस्तार से जानकारी दी गई।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी तक सरकार की योजनाएं पहुंचाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है।
केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को प्रचार वाहन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिले। सभी वैन पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन कि सुविधाएं, आवश्यक वित्त पोषण सुविधाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेय जल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लार अमित सिंह बबलू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्य योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम आवास योजना ग्रामीण, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जल जीवन मिशन सहित अटल पेंशन आदि योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को जोड़ते हुए लाभान्वित किया जा रहा है।
उक्त अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भागलपुर सन्दीप सिंह टिंकू,बीडीओ आनन्द प्रकाश,कमलेश तिवारी,अजय दूबे वत्स,महबूब आलम,समशुदीन,राजन सिंह मंसूर अंसारी,सुनील सिंह,प्रीति सिंह,विजय गुप्ता,निर्भय नारायण सिंह,गोविंद नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago