नमो कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी तेज

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा दिनाँक- 06 से 08 दिसंबर के बीच मे स्वर्गीय रविन्द्र किशोर शाही जिला स्टेडियम देवरिया में आयोजित होने वाले नमो कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी तेज हो गई है, प्रतियोगिता के संदर्भ में किसान मोर्चा के सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा के पदाधिकारियो की बैठक सलेमपुर डाक बंगला में सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा की भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पूरे देश के प्रत्येक जिले में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
नमो कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से भाजपा युवाओं का सम्मान करेगी।
इसी क्रम किसान मोर्चा जनपद देवरिया के द्वारा जिला स्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करके कबड्डी के क्षेत्र में ग्रामीण युवाओं का प्रोत्साहन किया जायेगा।
तीन दिवसीय नमो कबड्डी के प्रतियोगिता में जनपद की सभी विधानसभाओ से कबड्डी की टीमें प्रतिभाग करेगी और उनके उत्साह वर्धन के लिए देवरिया जनपद के सभी प्रतिनिधिगण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
जिला उपाध्यक्ष हृदयालाल शर्मा ने कहा की भाटपार रानी और सलेमपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करने के लिये आमन्त्रित किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्ञानचंद सिंह, चंदन पांडे, जितेंद्र सिंह ,नित्यानंद पांडे ,सुमंत चतुर्वेदी ,प्रिंस शर्मा ,गब्बर दुबे,रत्नेश मिश्र ,गौरव यादव उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago