उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मानस परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा दुख:हरण नाथ मंदिर प्रांगण, उतरौला में 386वीं नव दिवसीय संगीतमयी रामकथा का आयोजन 21 सितंबर 2024 से 29 सितंबर 2024 तक किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन भक्तों के बीच भारी उत्साह और श्रद्धा का केंद्र बन रहा है। कथा का समापन और पूर्णाहुति 30 सितंबर 2024 को विशाल भंडारे के साथ की जाएगी।
इस धार्मिक आयोजन में कथा व्यास के रूप में प्रेममूर्ति युवा संत सर्वेश जी महाराज, नया घाट वशिष्ठ भवन, श्रीधाम अयोध्या से उपस्थित होंगे। संत सर्वेश जी महाराज अपनी मधुर वाणी और श्री रामकथा के प्रवचनों से भक्तों को राम भक्ति के मार्ग पर प्रेरित करेंगे।
इस पावन अवसर पर परम् पूज्य योगी मिथिलेश महाराज, पीठाधीश्वर शक्तिपीठ देवी पाटन मन्दिर, तुलसीपुर का भी विशेष सानिध्य प्राप्त होगा। योगी मिथिलेश महाराज के आशीर्वचन भक्तों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।
श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां भक्त प्रभु श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण कर अपने जीवन में धर्म, करुणा और सेवा की भावना को जागृत कर सकेंगे।
फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…
फोटो ai निर्मित चक्रवात ‘अकवान’ का असर! छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में भारी बारिश का…
आगरा में 15.29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, ताजमहल पर क्लॉक रूम से लेकर…
आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…