सीएम डैश बोर्ड में खराब रैंकिंग वाले विभागों को डीएम ने लगाई जमकर फटकार

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।मंगलवार को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने विकास कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से विभागवार योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, प्रोबेशन विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, खादी ग्रामोद्योग, उद्योग विभाग, लोक निर्माण विभाग, मत्स्य पालन, श्रम विभाग, पशुपालन विभाग, सेतु निगम, ग्राम्य विकास विभाग आदि की समीक्षा की। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिग वाले विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार लाने की हिदायत दी।

   उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निरंतर सीएम डैशबोर्ड की निगरानी करते रहें और अपनी विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें, निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदनों का निस्तारण करें।

संबंधित विभाग सीएम डैशबोर्ड को गंभीरता से लें। सभी अधिकारी सीएम डैश बोर्ड पर योजनाओं से संबंधित डाटा फीड करते समय अच्छी तरह से देख ले तथा समय से डाटा फीड करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग छोटी से छोटी कमी पर ध्यान देते हुए अपनी रैंकिंग में सुधार लाएं , जो विभाग लगातार खराब रैंकिंग ला रहे हैं वह क्षमता से अधिक कार्य कर करके रैंकिंग सुधारें।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बायोमेडिकल उपकरण का रखरखाव, विद्युत आपूर्ति, जल जीवन मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, पशु टीकाकरण, सैतुओं का निर्माण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित कई अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।

     इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,  जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित सभी संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

11 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

11 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

12 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

12 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

12 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

14 hours ago