पेड़ से लटकते मिले शव की हत्या का खुलासा, हत्या का कारण रहा प्रेम प्रसंग

प्रेमिका व उसके पिता तथा जीजा द्वारा हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया, अभियुक्तगण गिरफ्तार

इंटियाथोक/गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा) थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा पर दिनांकः 12 नवम्बरको वादी राजित राम पुत्र शीतला प्रसाद निवासी ग्राम बेलवा कर्मडीह थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा अपने पुत्र उमाशंकर को मारकर पेड़ से लटका देने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी, जिसके आधार पर थाना इटियाथोक, गोण्डा पर मु0अ0सं0 0461/22 धारा 302 IPC बनाम राजा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ हुई।
उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्र0नि0 थाना इटियाथोक व सर्विलांस एवं एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीमों को लगाया गया । सीडीआर,अन्य माध्यम से प्राप्त उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि प्रेम प्रसंग का होना पाया गया दोनो के आपत्तिजनक स्थित में पिता व उसके घरवालो द्वारा देख लिया गया जिस कारण पिता आज्ञाराम द्वारा डाँटा डपटा भी गया था तथा आज्ञाराम की उक्त मामले में बेईज्जती भी हुई थी जिसका सबक उमाशंकर को सिखाने के उद्देश्य से आज्ञाराम द्वारा अपने दामाद बबलू को बुलाया गया तथा उसके साथ मिलकर उमाशंकर की हत्या करने की योजना बनाकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया था। साक्ष्य के आधार पर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

8 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

8 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

8 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

9 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

9 hours ago